बूझ गया सेखाचक का चिराग

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
बूझ गया सेखाचक का चिराग

तीनपहाड़ : मंगलवार को नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड पुलिस के जवान राजीव कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचते ही आसपास गांव के हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. घर के सामने परिजनों की हृदय विदारक चीख ने लोगों का दिल दहला दिया. सभी की आंखें नम थी. लोग परिजनों का […]

विज्ञापन

तीनपहाड़ : मंगलवार को नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड पुलिस के जवान राजीव कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचते ही आसपास गांव के हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. घर के सामने परिजनों की हृदय विदारक चीख ने लोगों का दिल दहला दिया. सभी की आंखें नम थी.

लोग परिजनों का ढांढस बंधा रहे थे. राजमहल के डीएसपी विजय ए कुजूर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शहीद जवान के शव को परिजनों के हवाले किया.

डीएसपी को देखते ही रो पड़े पिता

शहीद का शव गांव में आने से पूर्व डीएसपी विजय ए कुजुर शहीद के घर पहुंचे. डीएसपी को देखते ही शहीद के पिता ग्राम प्रधान मुरारी शर्मा रो पड़े. श्री कुजूर ने परिजनों को सांत्वना दी. सभी की आंखें नम हो गयी थी.
– चंदन रक्षित –

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola