निजी स्कूल के दो दर्जन छात्र बीमार

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
निजी स्कूल के दो दर्जन छात्र बीमार

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित संत जेवियर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में भोजन खाने के बाद दो दर्जन बच्चे बीमार हो गये हैं. विद्यालय प्रबंधन द्वारा आनन फानन में आधा दर्जन बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया और शेष बच्चों को अभिभावकों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया. उक्त […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित संत जेवियर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में भोजन खाने के बाद दो दर्जन बच्चे बीमार हो गये हैं. विद्यालय प्रबंधन द्वारा आनन फानन में आधा दर्जन बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया और शेष बच्चों को अभिभावकों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया.

उक्त घटना बीते शनिवार को की देर शाम घटी. मामले का उद्भेदन तब हुआ जब विद्यालय द्वारा दी सूचना पर दर्जनों अभिभावक अपने बच्चों को ले जाने के लिए पहुंचे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक संत जेवियर पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रह रहे स्कूली बच्चे सन्नी कुमार सिंह, विक्की किस्कू, जुलियस मुमरू सहित दो दर्जन बच्चे दिन का भोजन किया था और अचानक उनका तबीयत देर शाम बिगड़ गयी.

आनन फानन में कुछ बच्चों का इलाज विद्यालय में ही काम काज देख रहे सामुएल मड़ैया द्वारा सदर अस्पताल में कराया गया. बच्चों के विद्यालय में बीमार होने की सूचना मिलते ही पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं साहेबगंज जिले के कोटालपोखर के दर्जनों दर्जनों अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola