24 को लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी

पाकुड़ : जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मंगलवार को डीइओ बालेश्वर साहनी ने बैठक की. इसमें 24 जुलाई को जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन का निर्णय लिया गया. हरिणडांगा उच्च विद्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानाध्यापक को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से प्राप्त […]
पाकुड़ : जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मंगलवार को डीइओ बालेश्वर साहनी ने बैठक की. इसमें 24 जुलाई को जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन का निर्णय लिया गया.
हरिणडांगा उच्च विद्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानाध्यापक को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से प्राप्त प्रपत्र में वर्ग नवम में नामांकित छात्र-छात्राओं की माहवार उपस्थिति का प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही उन्हें सत्र 2013-14 में विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या वर्ग व कोटिवार जमा करने की बात कही गयी. डीइओ श्री साहनी ने विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर चार से 11 जुलाई तक विषयवार मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करने को लेकर अनुभवी शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया.
बैठक में प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया. जिसका निदान निकालने का आश्वासन डीइओ ने दिया. मौके पर यूनिसेफ के जिलाध्यक्ष प्रीतेश कुमार नायक ने एनिमिया नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी दी तथा स्कूली छात्राओं के बीच आयरन की गोली वितरण करने की अपील की. मौके पर रोशन मुमरू, विनय कुमार भगत, चंचल प्रसाद सिन्हा, पुलक मित्र, वैद्यनाथ सिंह, अब्बास अली, सरोज प्रकाश साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




