एक लाख का जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

फरक्का : समशेरगंज थाना क्षेत्र के कांकोरिया बस स्टैंड के निकट रविवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई थाना प्रभारी उत्पल कुमार दास के नेतृत्व में की गयी. थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि गुप्त सूचना पर […]
फरक्का : समशेरगंज थाना क्षेत्र के कांकोरिया बस स्टैंड के निकट रविवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई थाना प्रभारी उत्पल कुमार दास के नेतृत्व में की गयी.
थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि गुप्त सूचना पर कांकोरिया बस स्टैंड के निकट कासीम शेख व आलमगीर शेख को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान दोनों लोगों के पास से एक लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये गये. बरामद किये गये सभी जाली नोट एक-एक हजार रुपये के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




