कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Published at :16 Jul 2013 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

भाजपा ने किया विस भंग करने की मांगपाकुड़ : केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में बढ़ रही महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ व झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर सांसद देवीधन बेसरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिफ्तारी दी. साथ ही दोपहर बाद इन कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया […]

विज्ञापन

भाजपा ने किया विस भंग करने की मांग
पाकुड़ : केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में बढ़ रही महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ व झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर सांसद देवीधन बेसरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिफ्तारी दी. साथ ही दोपहर बाद इन कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया.

इससे पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकाला. जुलूस समाहरणालय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन डीएसपी आवास के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने रोक दिया और इनकी गिरफ्तारी की.

इस दौरान भाजपाई महंगाई पर रोक लगाओ, भ्रष्टाचार में शामिल मंत्रियों को बरखास्त करो, केंद्र की यूपीए सरकार होश में आओ, झारखंड विधानसभा को भंग करो आदि नारे लगा रहे थे.

जेल भरो आंदोलन में कार्यक्रम प्रभारी गणोश मिश्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील सिन्हा,ठाकुर हांसदा, पंकज साह, तमाल बनर्जी, हृदयानंद भगत, आदि सक्रिय रहे. वहीं जेल भरो आंदोलन क दौरान विधि व्यवस्था बहाल रखने को लेकर डीएसपी दिनेश रजक, बीडीओ रविशंकर विद्यार्थी, थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, अरविंद प्रसाद यादव जवानों के साथ मुस्तैद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola