मुखिया पर लगाया मनमानी का आरोप

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पर लगाया मनमानी का आरोप

पाकुड़ : सदर प्रखंड के फरसा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है. वार्ड सदस्य मो. बादशाह शेख, बहिदा बीबी, उनेतन बीबी, साजेनूर बीबी, उपासी मेहरा, इस्माइल शेख, हाजीरा बीबी, निजामुद्वीन शेख आदि ने बीडीओ को दिये अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के फरसा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है.

वार्ड सदस्य मो. बादशाह शेख, बहिदा बीबी, उनेतन बीबी, साजेनूर बीबी, उपासी मेहरा, इस्माइल शेख, हाजीरा बीबी, निजामुद्वीन शेख आदि ने बीडीओ को दिये अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि पंचायत के मुखिया गुलाम रसूल एवं पंचायत सचिव अनिल सोरेन द्वारा मनमाने तरीके से ग्रामसभा कराकर योजनाओं का चयन किया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन आदि का ग्रामसभा कराकर सत्यापन किया जाना था.

शिकायत के मुताबिक वार्ड संख्या 2 में कादीर शेख के घर से साकिम मोमीन के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गयी परंतु आज तक उसका प्राक्कलन तैयार नहीं किया गया.वार्ड सदस्यों ने बिना ग्रामसभा कराये लाभुक का चयन करने और योजनाओं में काम चालू करने का आरोप मुखिया एवं पंचायत सचिव पर लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola