ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में दो घायल

महेशपुर : पाकुड़ महेशपुर मुख्य सड़क पर चमरखी गांव के निकट गुरुवार को पूर्वाह्न् 11 बजे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में सें एक की हालत गंभीर है, जिसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया. कमरुल जमाल, अनारुल शेख, जानीफ शेख मोटरसाइकिल संख्या जेएच […]
महेशपुर : पाकुड़ महेशपुर मुख्य सड़क पर चमरखी गांव के निकट गुरुवार को पूर्वाह्न् 11 बजे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में सें एक की हालत गंभीर है, जिसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया. कमरुल जमाल, अनारुल शेख, जानीफ शेख मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 डी-5057 से शेराजपुर से पाकुड़ की ओर आ रहे थे.
इसी दौरान ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 बी-0791 ने चमरखी गांव के निकट मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया गया. इसमें जानिफ शेख व अनारुल शेख जख्मी हो गये. जख्मी हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जानिफ शेख की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




