गौरपाडा गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2014 3:09 AM (IST)
विज्ञापन

अमडापाडा : प्रखंड के गौरपाडा पहाडिया गांव में मलेरिया व मौसमी बीमारी से तीन बच्चों की हुई मौत के मामले को लेकर छपी खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा बुधवार को हरकत में आया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम मरांडी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी गौरपाडा गांव पहुंचे और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके […]
विज्ञापन
अमडापाडा : प्रखंड के गौरपाडा पहाडिया गांव में मलेरिया व मौसमी बीमारी से तीन बच्चों की हुई मौत के मामले को लेकर छपी खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा बुधवार को हरकत में आया.
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम मरांडी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी गौरपाडा गांव पहुंचे और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके बीच मुफ्त दवा का वितरण किया. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के रक्त जांच के अलावे मौसमी बुखार, मलेरिया, खांसी आदि बीमारियों की भी जांच की गयी. मौके पर बीडीओ अनिल यादव भी मौजूद थे. ग्रामीण काली पहाडिया, बमना पहाडिया, लखन पहाडिया, वार्ड सदस्य सुनील पहाडिया आदि ने बताया कि पिछले सात माह से यहां का उपस्वास्थ्य केंद्र बंद है.
यहां पर कार्यरत एएनएम ममता सिन्हा कभी नहीं आता है. यहां के ग्रामीण झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड ता है. वहीं स्थित आंगनबाडी केंद्र व विद्यालय का भी निरीक्षण किया. आंगनबाडी केंद्र में बच्चे अनुपस्थित थे. सेविका देवी पहाडिन से आवश्यक पूछताछ किया लेकिन सेविका कोई जबाब नहीं दें पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




