गरीबों को नहीं मिल रहा आवास

सिदो-कान्हू व इंदिरा आवास देने में अधिकारी नहीं ले रहे दिलचस्पीपाकुड़ : जिले में वित्तीय वर्ष 2006-07 में चालू की गयी सिदो कान्हू आवास योजना छह साल बाद भी अपने लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल नहीं कर पाया है. गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लाभुकों को 45 हजार […]
सिदो-कान्हू व इंदिरा आवास देने में अधिकारी नहीं ले रहे दिलचस्पी
पाकुड़ : जिले में वित्तीय वर्ष 2006-07 में चालू की गयी सिदो कान्हू आवास योजना छह साल बाद भी अपने लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल नहीं कर पाया है.
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लाभुकों को 45 हजार रुपये से सिदो कान्हू आवास मुहैया कराने की योजना धरातल पर उतारी गयी. जिले में 87 सिदो कान्हु आवास वित्तीय वर्ष 2011-12 के पूर्व एवं वित्तीय वर्ष 2012-13 में 49 कुल 136 योजनाएं ली गयी और इसके विरुद्ध अब तक मात्र 15 योजनाएं ही पूरी हो पायी है.
विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक पाकुड़ में 28, हिरणपुर में 18, लिट्टीपाड़ा में 12, अमड़ापाड़ा में 27, महेशपुर में 41 एवं पाकुड़िया प्रखंड में 12 सिदो कान्हू आवास की योजनाएं ली गयी और अब तक पाकुड़ में चार, हिरणपुर में दो, लिट्टीपाड़ा में चार, अमड़ापाड़ा में एक तथा महेशपुर में चार आवास निर्माण कार्य पूरा किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




