कर्मियों की हो रही अनदेखी

सम्मेलन में पीएचइडी पदाधिकारियों ने कहापाकुड़ : झारखंड राज्य पेयजल व स्वच्छता विभाग जिला शाखा का द्वितीय सम्मेलन रविवार को हुआ. इसकी अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की. सम्मेलन में संघ के मंत्री विजय कुमार शर्मा ने जिला सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. साथ ही पेयजल व स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की समस्या पर […]
सम्मेलन में पीएचइडी पदाधिकारियों ने कहा
पाकुड़ : झारखंड राज्य पेयजल व स्वच्छता विभाग जिला शाखा का द्वितीय सम्मेलन रविवार को हुआ. इसकी अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की. सम्मेलन में संघ के मंत्री विजय कुमार शर्मा ने जिला सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया.
साथ ही पेयजल व स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर राज्यपाल के सलाहकार द्वारा कर्मचारी की समस्याओं का अनदेखी करना, प्रोन्नति, एमएसीपी, परिवहन भत्ता आदि मांगों पर चर्चा की गयी. सम्मेलन के मौके पर महेशपुर, अमड़ापाड़ा व पाकुड़ अनुमंडल शाखा के पदारधिकारियों तथा जिला शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया.
सर्वसम्मति से पाकुड़ अनुमंडल अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, सचिव सिधेश्वर पंडित, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मिश्र, अमड़ापाड़ा अनुमंडल शाखा के अध्यक्ष मानिक मुमरू, सचिव सीताराम सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर पंडित, महेशपुर अनुमंडल शाखा के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव दिलीप सिंह व कोषाध्यक्ष संपूर्ण पंडित मनोनीत किये गये.
सम्मेलन में संघ के जिला शाखा का मुख्य संरक्षक मुकुल भट्टाचार्य, संरक्षक ठाकुर बैठा, सम्मानित अध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वीरतन मांझी, प्रदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, विभीषण ठाकुर, जिला सचिव विजय कुमार शर्मा, संजय सिंह, शिव कुमार सिंह सर्वसम्मति से निर्वाचित किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




