स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

Published at :08 Aug 2014 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

पाकुड़ : झारखंड एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. दो दिनो से अनुबंध स्वास्थ कर्मियों द्वारा अपनी सेवा स्थायी करने, बकाया मानदेय का भुगतान करने, मानदेय में बढ़ोतरी करने, सरकारी कर्मियों की तरह अनुबंध कर्मियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराने आदि मांगों को लेकर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. दो दिनो से अनुबंध स्वास्थ कर्मियों द्वारा अपनी सेवा स्थायी करने, बकाया मानदेय का भुगतान करने, मानदेय में बढ़ोतरी करने, सरकारी कर्मियों की तरह अनुबंध कर्मियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराने आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं.

इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है. साथ ही साथ मलेरिया मरीजों का रक्त जांच, नियमित टीकाकरण, वैक्टरजनित बीमारियों की रोकथाम, दैनिक कार्य सहित रिपोर्टिग का कार्य भी प्रभावित हुआ है. हड़ताल के कारण पूरी तरह एएनएम पर निर्भर जिले के 121 स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद हो गये हैं. जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola