लंबित मांगों के निदान की मांग को लेकर आज अनुबंधकर्मी देंगे धरना

पाकुड़ : पुराना सदर अस्पताल परिसर में झारखंड एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने की. बैठक में अनुबंध कर्मियों के लंबित मांगों के निदान के प्रति सरकार द्वारा बरती जा रही ढिलाई की कडी शब्दों में निंदा की गयी और अपने मांगों को हासिल […]
पाकुड़ : पुराना सदर अस्पताल परिसर में झारखंड एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने की.
बैठक में अनुबंध कर्मियों के लंबित मांगों के निदान के प्रति सरकार द्वारा बरती जा रही ढिलाई की कडी शब्दों में निंदा की गयी और अपने मांगों को हासिल करने के लिए आंदोलन की रणनीति बनायी गयी.
बैठक में अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने, मानदेय में बढ़ोत्तरी करने आदि मांगों को लेकर आगामी 31 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. संघ की बैठक में आगामी चार अगस्त को रांची में आयोजित भूख हड़ताल की सफलता पर भी चर्चा की गयी और उक्त कार्यक्रम में जिले से दर्जनों प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में तुहीन बनर्जी, सतीश तिर्की, दीपक कुमार, विभू प्रियदर्शी, मेरी जोसेफ, मीनाक्षी हांसदा, संगीता डोली मुमरू, प्रेमलता सिन्हा, हर्षलता मुमरू, संजय यादव, मृत्युंजय घोष, अनिमेष कुमार, ध्रुवनंदन ठाकुर, नवीन कुमार, राजा भंडारी आदि दर्जनों संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




