बंगलादेशी कैदी की इलाज के दौरान मौत

फरक्का : जंगीपुर मंडल कारा में विचाराधीन बंगलादेशी कैदी 18 वर्षीय अनिद शेख की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान जंगीपुर अस्पताल में हो गयी. विचाराधीन कैदी अनिद के शव को बंगलादेश को सौंपने की तैयारी की जा रही है.अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अनिद को दो दिन […]
फरक्का : जंगीपुर मंडल कारा में विचाराधीन बंगलादेशी कैदी 18 वर्षीय अनिद शेख की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान जंगीपुर अस्पताल में हो गयी. विचाराधीन कैदी अनिद के शव को बंगलादेश को सौंपने की तैयारी की जा रही है.अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अनिद को दो दिन पूर्व इलाज के लिए भरती कराया गया था.
चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था. इलाज के दौरान ही मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. यहां उल्लेखनीय है कि बीते 22 जुलाई को शमशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान से हीरोइन के साथ बंगलादेशी अनिद शेख को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




