ऑटो चालक हड़ताल पर

बंगाल के ऑटो चालकों के खिलाफ फूटा गुस्सा पाकुड़ : जिला मुख्यालय के कालिकापुर ऑटो स्टैंड के निकट दर्जनों ऑटो एवं जीप चालकों द्वारा पश्चिम बंगाल के धुलियान के ऑटो चालक एवं मालिकों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. ऑटो चालकों ने पश्चिम बंगाल के धुलियान से […]
बंगाल के ऑटो चालकों के खिलाफ फूटा गुस्सा
पाकुड़ : जिला मुख्यालय के कालिकापुर ऑटो स्टैंड के निकट दर्जनों ऑटो एवं जीप चालकों द्वारा पश्चिम बंगाल के धुलियान के ऑटो चालक एवं मालिकों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. ऑटो चालकों ने पश्चिम बंगाल के धुलियान से पाकुड़ आने वाले दर्जनों ऑटो एवं जीप को ऑटो पड़ाव पर रोक दिया. मनमानी के खिलाफ ऑटो चालकों ने नारेबाजी भी की.
ऑटो चालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण पाकुड़ से डाकबंगला, धुलियान आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रा ियों को सोमवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ऑटो चालकों ने बताया कि बीते शनिवार को धुलियान के ऑटो चालक एवं मालिकों द्वारा 12 ऑटो को जबरन रोक कर रखा गया. जिसके विरोध में धुलियान के भी 10 ऑटो एवं जीप को पाकुड़ में रोक कर रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




