दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :09 Jul 2014 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

27 जून को ट्रक चालकों से लूटे थे नकद व मोबाइल पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने दो लुटेरे जाकीर हुसैन एवं तोहिद शेख को गिरफ्तार किया है. धराये लुटेरों के पास से एक मोबाइल भी जब्तकिया है. मालूम हो कि हिरणपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरी गांव के निकट तीन ट्रक चालकों के साथ की गयी […]

विज्ञापन

27 जून को ट्रक चालकों से लूटे थे नकद व मोबाइल

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने दो लुटेरे जाकीर हुसैन एवं तोहिद शेख को गिरफ्तार किया है. धराये लुटेरों के पास से एक मोबाइल भी जब्तकिया है. मालूम हो कि हिरणपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरी गांव के निकट तीन ट्रक चालकों के साथ की गयी लूटपाट में दोनों शामिल था. मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने इसकी जानकारी दी.

श्री झा ने बताया कि बीते 27 जून की रात्रि में हिरणपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरी गांव के निकट आधा दर्जन अपराधियों द्वारा तीन ट्रक चालकों से 50-55 हजार रुपये नकद एवं 4 मोबाइल लूट लिये थे. ट्रक चालक के बयान पर हिरणपुर थाने में कांड संख्या 65/14 भादवि की धारा 395, 397 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी मुफस्सिल रंजीत मिंज एवं हिरणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार कर्ण के साथ गगनपहाड़ी गांव में मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी और दोनों अपराधियों को धर दबोचा गया. छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी श्री झा खुद कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola