मैजिक पलटी, पांच जख्मी

Published at :16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
मैजिक पलटी, पांच जख्मी

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पैनम लिंकरोड पर पचुवाड़ा गांव के निकट टाटा मैजिक सवारी गाड़ी के पलटने से पांच यात्री जख्मी हो गये. जख्मी यात्रियों में से दो की हालत गंभीर है. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न् 3.30 बजे टाटा मैजिक सवारी गाड़ी संख्या जेएच 15 […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पैनम लिंकरोड पर पचुवाड़ा गांव के निकट टाटा मैजिक सवारी गाड़ी के पलटने से पांच यात्री जख्मी हो गये. जख्मी यात्रियों में से दो की हालत गंभीर है.

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न् 3.30 बजे टाटा मैजिक सवारी गाड़ी संख्या जेएच 15 एफ -6138 यात्रियों को लेकर अमड़ापाड़ा से आलूबेडा की ओर जा रही थी.

पचुवाड़ा गांव के निकट वह पलट गयी. मैजिक सवारी गाड़ी के पलटने से सीताराम देहरी (43 वर्ष), श्रीनाथ मिस्त्री (48 वर्ष), प्यारी हेंब्रम (46 वर्ष), मेरी टुडू (50 वर्ष), उनाई मडैया (50 वर्ष) घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर चालक को बांध कर धुनाई कर दी.घायलों को उप- स्वास्थ्य केंद्र पचुवाड़ा में इलाज कराया गया है.

प्यारी हेंब्रम व उनाई मडैया की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. एएसआइ मोजिबुल्ला खां घटना स्थल पर पहुंचे और चालक को मुक्त कराया. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola