कंप्यूटर शो-रूम में लगी आग

14 लाख की संपत्ति जलकर राख पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह नगर भवन परिसर स्थित ओम इंफोटेक कंप्यूटर शो-रूम में गुरुवार को आग लग गयी. इस अगलगी में शो-रूम के स्टोर में रखे लाखों रुपये के संपत्ति जल कर राख हो गयी. शो-रूम के मालिक तनमई मुखर्जी ने बताया कि दोपहर […]
14 लाख की संपत्ति जलकर राख
पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह नगर भवन परिसर स्थित ओम इंफोटेक कंप्यूटर शो-रूम में गुरुवार को आग लग गयी. इस अगलगी में शो-रूम के स्टोर में रखे लाखों रुपये के संपत्ति जल कर राख हो गयी. शो-रूम के मालिक तनमई मुखर्जी ने बताया कि दोपहर को शो-रूम के कर्मी भोजन करने गया था. शो-रूम का शटर बंद था और इसी क्रम में शॉट सर्किट से आग लग गयी.
इस घटना की सूचना तुरंत अगिAशमन दस्ता व नगर थाने दी गयी. अगिAशमन दस्ता ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया. श्री मुखर्जी ने बताया कि स्टोर रूम में रखे लैपटॉप, डेस्कटॉप, लेजर एवं डेस्कजेक पिंट्रर, स्कैनर, ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन यूपीएस, ड्राइसेल बैटरी, फर्नीचर, कार्डरीडर, माउस, की-बोर्ड, कंप्यूटर केबल, सीडी आदि जलकर राख हो गये. लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




