पार्षद पति चलाना चाहते हैं नगर पंचायत : सोमनाथ

Published at :23 May 2014 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षद पति चलाना चाहते हैं नगर पंचायत : सोमनाथ

पाकुड़ : गुरुवार को नगर पंचायत के कार्यालय कक्ष में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष ने पत्रकारों को संबोधित किया. उपाध्यक्ष श्री घोष ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 19 वार्ड है जिसमें नौ वार्डो में महिला वार्ड पार्षद है और उनमें से कुछ पार्षदों के पति नगर पंचायत कार्यालय में दबदबा बनाने के […]

विज्ञापन

पाकुड़ : गुरुवार को नगर पंचायत के कार्यालय कक्ष में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष ने पत्रकारों को संबोधित किया. उपाध्यक्ष श्री घोष ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 19 वार्ड है जिसमें नौ वार्डो में महिला वार्ड पार्षद है और उनमें से कुछ पार्षदों के पति नगर पंचायत कार्यालय में दबदबा बनाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं. इसी मंशा से पूर्व में कुछ वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने का प्रयास किया गया था और वर्तमान में मेरे साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है.

मैंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में डीप बोरिंग, सड़क, चापाकल, पाइपलाइन, साफ-सफाई, विद्युत आदि को लेकर कार्य किये है. मुझे पद या कुरसी की कोई चिंता नहीं है. हम सिर्फ विकास कार्यो पर ध्यान देते हैं. उन्होंने कहा कि पद जाने के बाद हम जनता की सेवा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola