स्कूलों में हो समुचित व्यवस्था

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर बैठे परिषद कार्यकर्ता विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था, पुस्तकालय, कॉमन रूम, बिजली, प्रयोगशाला, पेयजल आदि की व्यवस्था विद्यालय में सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे. वहीं शिक्षा के साथ […]
पाकुड़ : जिला मुख्यालय के पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर बैठे परिषद कार्यकर्ता विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था, पुस्तकालय, कॉमन रूम, बिजली, प्रयोगशाला, पेयजल आदि की व्यवस्था विद्यालय में सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे.
वहीं शिक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद करों, विद्यार्थियों को सारी सुविधाएं देना होगा आदि नारे लगा रहे थे. नगर मंत्री अनिकेत गोस्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग विद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करे अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर प्रियोजित सिंह, प्रीतम मिश्र, जय दुबे, सुमन, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




