पांच शिक्षकों से पूछा गया स्पष्टीकरण

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के सोनाधनी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मवि मंझलाडीह व प्रावि डोंगो के सरकारी सहित पारा शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतमर्सी टुडू ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कार्रवाई भी की जायेगी. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उत्क्रमित मवि मंझलाडीह के प्रधानाध्यापक सुभाष […]
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के सोनाधनी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मवि मंझलाडीह व प्रावि डोंगो के सरकारी सहित पारा शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतमर्सी टुडू ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कार्रवाई भी की जायेगी. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उत्क्रमित मवि मंझलाडीह के प्रधानाध्यापक सुभाष भगत, पारा शिक्षक हलधर रक्षित, रमेश कुमार साहा, प्रशांत कुमार साहा, प्राथमिक विद्यालय डोंगो के पारा शिक्षक राकेश कुमार साहा से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
दोनों विद्यालयों के शिक्षकों के गायब रहने के मामले को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और दोषी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




