झारखंड : चुंबन प्रतियोगिता प्रकरण में एसडीओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट

Updated at : 15 Dec 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : चुंबन प्रतियोगिता प्रकरण में एसडीओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट

साइमन व स्टीफन की मौजूदगी में हुआ था आयोजन रांची/पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया में पिछले दिनों सिदो-कान्हू मेले के दौरान आयोजित चुंबन प्रतियोगिता प्रकरण की हर तरफ निंदा हो रही है. आदिवासी संगठन सहित कई राजनीतिक दल इस कृत्य के विरोध में लगातार आंदोलित हैं. दूसरी ओर प्रशासन ने भी इस मामले में […]

विज्ञापन
साइमन व स्टीफन की मौजूदगी में हुआ था आयोजन
रांची/पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया में पिछले दिनों सिदो-कान्हू मेले के दौरान आयोजित चुंबन प्रतियोगिता प्रकरण की हर तरफ निंदा हो रही है. आदिवासी संगठन सहित कई राजनीतिक दल इस कृत्य के विरोध में लगातार आंदोलित हैं. दूसरी ओर प्रशासन ने भी इस मामले में आयोजकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
मामले में मुख्य सचिव के निर्देश के बाद डीसी दिलीप कुमार झा ने एसडीओ जितेंद्र कुमार देव व डीएसपी मुख्यालय नवनीत ए हेम्ब्रम के नेतृत्व में जांच कमेटी बनायी. डीसी के निर्देश के बाद एसडीओ ने जांच टीम के साथ तीन दिनों तक कार्यक्रम स्थल पर मामले की जांच की. कमेटी ने इस प्रकरण में डीसी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है. अब इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए डीसी के आदेश का इंतजार है. डीसी का आदेश मिलते ही एफआइआर दर्ज होगा.
ग्रामीणों ने आयोजन पर जतायी थी आपत्ति : मालूम हो कि शुरुआत के दो दिनों तक पदाधिकारी के सामने कोई ग्रामीण या मेला समिति के लोग नहीं आये. इस कारण जांच में परेशानी आ रही थी. तीसरे दिन बुधवार को जांच टीम के सामने कई ग्रामीण व आदिवासी समाज के गणमान्य लोग आये. उन लोगों ने कार्यक्रम को लेकर आपत्ति भी जतायी.
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी के समक्ष ग्रामीणों ने यह भी आपत्ति जतायी है कि आदिवासी समाज में इस तरह की प्रतियोगिता का कोई महत्व नहीं है. इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कर आदिवासी समाज की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है.
जांच टीम के सामने लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की गुहार भी लगायी. अब सबकी निगाहें डीसी के आदेश पर टिकी है. डीसी का आदेश मिलते ही मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. बताया जा रहा है कि डीसी ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को जांच रिपोर्ट भेज दी है. क्योंकि यह मामला दो विधायकों की मौजूदगी से भी जुड़ा है, इसलिए वरीय अधिकारियों के मंतव्य के बाद ही पाकुड़ जिला प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola