मनरेगा में नियमों को ताक पर रख राशि की हुई थी निकासी

पाकुड़ : मनरेगा में गड़बड़ी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हिरणपुर के बागशीशा पंचायत में भी तालाब जीर्णोद्धार के नाम पर फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर ली गयी है. हिरणपुर बीडीआे ने थाना में आवेदन देकर राशि गबन का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया है कि उपिवकास […]
पाकुड़ : मनरेगा में गड़बड़ी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हिरणपुर के बागशीशा पंचायत में भी तालाब जीर्णोद्धार के नाम पर फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर ली गयी है. हिरणपुर बीडीआे ने थाना में आवेदन देकर राशि गबन का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया है कि उपिवकास पदाधिकारी के कार्यालय के पत्रांक-639/ मनरेगा दिनांक 2/11/2017 के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में हिरणपुर के बागशीशा पंचायत में स्वीकृत तीन योजना में काफी अनियमितता जांच के दौरान मिली है.
योजना संख्या 3/2014-15 के तहत कृष्णा मड़ैया की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलित राशि 6 लाख 22 हजार 532 रुपये, योजना संख्या 4/2014-15 में देवेंद्र साहा की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलित राशि 7 लाख 83 हजार 920 रुपये तथा योजना संख्या 5/2014-15 में बलदेव साहा की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलित 6 लाख 22 हजार 532 रुपये के तहत जालसाजी कर पूर्व में जमीन पर कराये गये तलाब योजना के जीर्णोद्धार कार्य के तीन साल पूरा नहीं होने के बाद भी योजना की स्वीकृति करा कर लाखों रुपये की फर्जी निकासी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




