भाजपा ने बैठक कर एकता दौड़ को सफल बनाने को लेकर की मंत्रणा

Updated at : 31 Oct 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने बैठक कर एकता दौड़ को सफल बनाने को लेकर की मंत्रणा

पाकुड़ : भाजपा नगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को अध्यक्ष शम्पा साहा की अध्यक्षता में हरिणडंगा बाजार में हुई. इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी व सदस्य हिसाबी राय उपस्थित थे. बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 31 अक्तूबर को […]

विज्ञापन

पाकुड़ : भाजपा नगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को अध्यक्ष शम्पा साहा की अध्यक्षता में हरिणडंगा बाजार में हुई. इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी व सदस्य हिसाबी राय उपस्थित थे. बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन प्रातः 8:30 बजे रेलवे मैदान पाकुड़ से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया.

वहीं बैंक कॉलोनी में स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा के समक्ष दौड़ समाप्त करने तथा 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर नगर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का फैसला लिया गया.

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, नगर महामंत्री पवन कुमार भगत, मनीष कुमार पांडे, नगर उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजूर आलम, महामंत्री मोहम्मद मुस्ताक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद केताबुल शेख, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष, मधुसूदन साहा, कोषाध्यक्ष सोहन मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola