सीमावर्ती क्षेत्रों में रहें सतर्क

Published at :10 Apr 2014 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्रों में रहें सतर्क

चुनाव को लेकर थानेदारों को दिया गया विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रिचर्ड लकड़ा ने बुधवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक एवं सभी थानों के थानेदारों ने हिस्सा लिया. जिसमें थानावार दर्ज व निष्पादित मामले की समीक्षा एसपी द्वारा की गयी. एसपी श्री […]

विज्ञापन

चुनाव को लेकर थानेदारों को दिया गया विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रिचर्ड लकड़ा ने बुधवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक एवं सभी थानों के थानेदारों ने हिस्सा लिया. जिसमें थानावार दर्ज व निष्पादित मामले की समीक्षा एसपी द्वारा की गयी. एसपी श्री लकड़ा ने लोकसभा चुनाव जिले में शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने को लेकर मौजूद थानेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. चुनाव को देखते हुए सभी थानेदारों को विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया.

थानेदारों को जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने, वाहनों की सघन जांच करने, होटल व रेस्तरा आदि स्थानों पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने, नक्सली गतिविधियों को लेकर सूचना तंत्र मजबूत करने आदि आदेश दिये गये. बैठक में मतदान के दिन मतदाता निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके तथा मतदाताओं को किसी के द्वारा डराने धमकाने का कार्य न हो इस पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश एसपी श्री लकड़ा ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola