सीएम हेमंत सोरेन ने बापू को दी श्रद्धांजलि, पूरे झारखंड में कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (बाईं ओर) और राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ (दाहिनी ओर).
Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. कल्पना सोरेन, डॉ इरफान अंसारी, चंपाई सोरेन सहित कई नेताओं और राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
Mahatma Gandhi Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बापू को याद किया गया और उनके आदर्शों को नमन किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर दोनों ने बापू के सत्य, अहिंसा और त्याग के विचारों को देश के लिए मार्गदर्शक बताया.
सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर किया पोस्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बापू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ‘बापू’ की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन.” इसके अलावा कल्पना सोरेन समेत झारखंड के कई मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए बापू के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया.
कल्पना सोरेन ने एक्स पर किया पोस्ट
कल्पना सोरेन ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. सत्य, अहिंसा और न्याय के जिन मूल्यों को बापू ने अपने जीवन से जिया, वही हमारे लोकतंत्र और समाज की आत्मा हैं. उनका विचार और आदर्श आज भी हमें मानवीय संवेदना, करुणा और नैतिक दृढ़ता के साथ सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं.’
डॉ इरफान अंसारी ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संदेश (30 जनवरी). आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन. सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर उन्होंने पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया. उनके विचार और आदर्श आज भी हमें न्याय, प्रेम और भाईचारे…’
बापू ने बताया स्वच्छता का संस्कार: झारखंड बीजेपी
झारखंड प्रदेश बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बापू ने स्वच्छता को संस्कार बताया और पीएम मोदी ने उसे देशव्यापी जन आंदोलन बना दिया. बापू ने खादी को स्वावलंबन की पहचान बताया, और पीएम मोदी ने खादी को भारत की पहचान बनाकर दुनिया के मंच तक पहुंचा दिया. बापू के सपनों को संकल्प की जरूरत थी, और पीएम मोदी ने वह संकल्प लिया, सपनों को संजोया और उन्हें हकीकत में बदल दिया.’
कांग्रेस ने बापू को दी श्रद्धांजलि
झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन.’
कांग्रेस भवन में कार्यक्रम
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी. इसके लिए रांची स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, श्री प्रदीप तुल्स्यान, अमूल नीरज खलखो, राजन और सूर्यकांत शुक्ला ने पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी.
यूथ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
यूथ कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं. वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की. मगर, राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है और हिंसा व भय से…’
गिरिडीह की उप-विकास आयुक्त ने दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह जिले की उप-विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने गांधी चौक पर पुष्प अर्पित कर बाबू को श्रद्धांजलि दी. गिरिडीह डीसी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ‘बापू’ की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, कहा उनके उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों का संदेश सदैव हमें बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा.’
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में बापू ने 100 साल पहले कहा था, ‘मुझे मजदूर होने पर गर्व है’
चंपाई सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले गांधी जी के विचार व सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं.’
इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी ने 1937 में कोलकाता में देखा था सरायकेला का छऊ नृत्य, रॉयल डांस ग्रुप का था कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




