बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रांची रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

नेशनल हाइवे 143 ए पर कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पुलिया के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. नेशनल हाइवे 143 ए पर कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पुलिया के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, चीरी बड़का टोली निवासी बनुआ उरांव का पुत्र प्रेम उरांव अपनी बाइक (जेएच 08टी8538) से लोहरदगा किसी काम से गया था और लौटते समय लोहरदगा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

ट्रकों का परिचालन शुरू करने की मांग

लोहरदगा. लोहरदगा–गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर हिंडाल्को कंपनी से जुड़े बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन ठप होने पर चिंता जतायी है. पिछले तीन माह से हेसल से कमले (बड़की चाँपी) स्टेशन तक सड़क समस्या के कारण ट्रकों की आवाजाही बाधित थी, किंतु अब एक सप्ताह से परिचालन पूरी तरह बंद है. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 40–50 हजार लोगों की आजीविका संकट में पड़ गयी है. ट्रक मालिक, चालक, उपचालक, लोडर, अनलोडर, गैराज, टायर दुकान, पेट्रोल पंप, होटल, चाय दुकान और स्थानीय बाजार—सब प्रभावित हैं. हिंडाल्को का कहना है कि हेसल में बॉक्साइट रखने की जगह नहीं है क्योंकि माल शिफ्टिंग सड़क समस्या के कारण रुकी हुई है. जब तक समाधान नहीं निकलता, परिचालन बंद रहेगा. ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओ, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री झारखंड और एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को भी दी गयी है.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola