बीएस कॉलेज स्टेडियम में नन्हे क्रिकेटरों ने किया पौधरोपण
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 08 Jun 2026 9:07 PM
बीएस कॉलेज स्टेडियम में नन्हे क्रिकेटरों ने किया पौधरोपण
लोहरदगा. विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम परिसर में नन्हे क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस मौके पर क्रिकेट कोच अमित कुमार तथा जयजीत चौबे ने खिलाड़ियों को पेड़ों के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं. स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना बेहद आवश्यक है. कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया. कोच अमित कुमार ने कहा कि खेल के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को निभाना भी खिलाड़ियों का कर्तव्य है. पौधरोपण जैसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की. कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल के संकल्प के साथ हुआ. किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान में जैविक खेती पर जोर
किस्को. पेशरार प्रखंड के चैनपुर गांव में समिति सहाय अनुदान के तहत किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें केवीके लोहरदगा के डॉ पंकज कुमार सिंह ने रासायनिक उर्वरकों का न्यूनतम उपयोग, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की. डॉ सिंह ने किसानों को लाइव प्रैक्टिकल के माध्यम से स्टिकी ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप लगाने की विधि समझायी. उन्होंने बताया कि इनके प्रयोग से कीट नियंत्रण में रसायनों की जरूरत कम होती है, जिससे लागत घटती है और मिट्टी की सेहत सुधरती है. उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने और समय-समय पर मिट्टी जांच कराने की अपील की, ताकि संतुलित उर्वरक उपयोग से उत्पादन बढ़े और खेत सुरक्षित रहें. मौके पर वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, कृषक मित्र, बीटीएम, एटीएम समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










