योग प्राणायाम व बेहतर दिनचर्या स्वस्थ जीवन का आधार : प्रवीण

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Jun 2026 9:02 PM

विज्ञापन

योग प्राणायाम व बेहतर दिनचर्या स्वस्थ जीवन का आधार : प्रवीण

विज्ञापन

लोहरदगा़ पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. पहले दिन जिला प्रभारी व मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने प्रशिक्षुओं को ग्रीवा चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और ध्यान का क्रियात्मक अभ्यास कराया. मुख्य प्रशिक्षक ने स्वस्थ रहने के लिए योग, आयुर्वेद, संतुलित आहार और प्रकृति के अनुकूल दिनचर्या को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि भोजन के तुरंत बाद अधिक पानी नहीं पीना चाहिए. रात्रि में हल्का भोजन व आहार में सलाद को प्राथमिकता दें. पेट को ठीक रखने के लिए एलोवेरा, आंवला जूस व गोधन अर्क लें. कोलेस्ट्रॉल व हृदय रोगों में लौकी का जूस और डायबिटीज व हड्डियों के लिए गिलोय व एलोवेरा का सेवन बेहद फायदेमंद है. तनाव से मुक्ति के लिए योग अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कई जगहों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है. प्रातः काल उठकर नियमित योग करने की सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि पेट के लिए मंडूकासन व नौकासन, कमर के लिए मर्कटासन व भुजंगासन तथा संपूर्ण शरीर के लिए सूर्य नमस्कार अद्भुत है. योग से होता है शरीर का शुद्धिकरण : इस मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि योग से शरीर का शुद्धिकरण होता है और निरंतर योगाभ्यास ही स्वस्थ रहने की गारंटी है. शिविर को सफल बनाने में राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह, दिनेश प्रजापति, संजय मधुर, वासुदेव प्रसाद, अभय भारती, आशीष आर्य, खुशी भारती, विजय कुमार, किरण प्रजापति, सतीश व मंजू जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता जुटे हैं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola