सदर अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता का आयोजन

विज्ञापन

लोहरदगा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. राजू खलखो ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती गर्मी से बचाव आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा हीट वेव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की. डॉ. खलखो ने यह भी कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है. प्रभात फेरी में एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल बचत और लू से बचाव संबंधी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया. इस अवसर पर प्रशांत चौहान, नाजिश अख्तर, सतीश तिर्की, विमलेश कुमार, विपिन बिहारी राम, किरण कुमारी, मोहम्मद जाहिद आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola