विश्व साइकिल दिवस पर रेस आयोजित, विजेता जायेंगे राज्य स्तर पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व साइकिल दिवस पर रेस आयोजित, विजेता जायेंगे राज्य स्तर पर

विज्ञापन

कुड़ू़ विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को टाटी चौक से बस स्टैंड तक साइकिल रैली निकाली गयी. इसका शुभारंभ टाटी मुखिया राजमुनी देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया. इसके साथ ही टाटी नर्सरी से उमरी कोयल नदी पुल तक खेलो इंडिया (भारत सरकार) अस्मिता महिला जिला स्तरीय साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले की अंडर-14, अंडर-18 और 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. साइकिल रेस के अंडर-14 वर्ग में अंजलि कुमारी प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय व पलक कुमारी तृतीय रहीं. अंडर-18 वर्ग में शांति कुमारी ने पहला, उषा उरांव दूसरा व रानी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नीमा कुमारी प्रथम, सीता कुमारी साहू द्वितीय और मंजू टोप्पो तृतीय स्थान पर रहीं. इन सभी विजेताओं को राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. लोहरदगा साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक हेंब्रम ने साइकिल चलाओ, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों बचाओ का संदेश दिया. जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया. मौके पर लाल विकास नाथ शाहदेव, लाल तरुण नाथ शाहदेव, बादल सिंह, आशीष सिंह, सुखदेव गोप, रविंद्र गोप, पप्पू अग्रवाल, तौफीक, शिवानंद प्रसाद, प्रीति, रूपा सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola