वज्रपात की चपेट मे आने से महिला की मौत, घर लौटने के दौरान हुई घटना
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के उडुमुड़ू गांव में शुक्रवार दोपहर बाद हुई वज्रपात की घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गयी,
विज्ञापन
कुड़ू. प्रखंड के उडुमुड़ू गांव में शुक्रवार दोपहर बाद हुई वज्रपात की घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक दुधारू गाय व दो बकरी की भी मौत हुईं हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि उडुमुड़ू गांव निवासी अधेड़ महिला पाल्हो उरांव मवेशी चराने के लिए कोयल नदी की तरफ गयी थी. शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना हो गयी, इससे 65 वर्षीय महिला पाल्हो उरांव वज्रपात की चपेट में आ गयी व खेत मे बेहोश होकर गिर गयी. थोड़ी दूरी पर खड़े गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे व पाल्हो उरांव को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. उडुमुड़ू गांव में हुई वज्रपात की घटना में महिला के दो बकरी की भी मौत हो गयी है जबकि लावागांई गांव में वज्रपात की घटना में राहुल उरांव के एक दुधारू गाय की मौत हो गयी है. शुक्रवार को आंधी-तूफान व बारिश से प्रखंड में काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










