रोड परमिट और अनलोडिंग की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :04 May 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
रोड परमिट और अनलोडिंग की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

रोड परमिट और अनलोडिंग की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बख्शी डीपा स्थित कार्यालय में हुई. इसमें ट्रकों के परिचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं और प्रशासनिक उदासीनता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भावी रणनीति तैयार की गयी. रोड परमिट पर हाइकोर्ट में पक्ष रखेगा एसोसिएशन : बैठक में निर्णय लिया गया कि रोड परमिट को लेकर हाइकोर्ट में चल रहे मामले में एसोसिएशन द्वारा काउंटर एफिडेविट दाखिल किया जायेगा. संघ का कहना है कि जब तक सरकार रोड परमिट जारी नहीं करती, तब तक फाइलों का लिया जाना बंद होना चाहिए. इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई को तेज करने पर सहमति बनी ताकि ट्रक मालिकों को अनावश्यक आर्थिक और कानूनी बोझ से राहत मिल सके. अनलोडिंग की समस्या और माइंस का दौरा : हेसल अनलोडिंग स्टेशन पर प्रतिदिन हो रही समस्याओं को लेकर एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है. पदाधिकारियों ने कहा कि हिंडाल्को प्रबंधन और जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपा जायेगा. ट्रिप नहीं मिलने के कारण मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संघ जोरदार आंदोलन शुरू करेगा. इसके अलावा, इस माह एसोसिएशन की टीम सभी माइंस का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का समाधान तलाशेगी. बैठक में अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी, मोहम्मद इम्तियाज, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति, महेंद्र साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola