शहर के समग्र विकास के लिए भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को दें वोट : समीर उरांव

Updated:
विज्ञापन

शहर के समग्र विकास के लिए भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को दें वोट : समीर उरांव

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है. भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित भव्य महिला सम्मेलन में काफी संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लिया. सम्मेलन को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, खुशहाली और समृद्धि के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाना समय की मांग है. उन्होंने महिलाओं से घर-घर जाकर समर्थन जुटाने की अपील की. विकास के संकल्प के साथ एकजुट हुए कार्यकर्ता : कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, चुनाव प्रभारी सन्नी टोप्पो और सह प्रभारी अजय राय ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने परिषद क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान के लिए भाजपा की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला. सम्मेलन का सफल संचालन कलावती देवी ने किया. मौके पर मौजूद लोग : इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम सिंह, ब्रिज बिहारी, अजय पंकज, त्रिवेणी दास, अशोक खत्री, धर्मराज, सरिता देवी, भारती सिन्हा, मीना बाखला, शीला गुप्ता, रूना देवी, रीता देवी, सरस्वती देवी, पूजा देवी, संतोषी देवी, रसिका देवी, रेणु गुप्ता, रेखा देवी, पूनम देवी, जायमा उरांव, स्नेहा देवी, बसंती खाका, सुनीता भारती, सावित्री उरांव, सरवा देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola