विजयलक्ष्मी साहू बनी महिला कॉलेज आर्ट्स टापर

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
विजयलक्ष्मी साहू बनी महिला कॉलेज आर्ट्स टापर

एमएलए महिला कॉलेज में इंटर आर्ट्स की टॉपर विजयलक्ष्मी साहू बनी है

विज्ञापन

लोहरदगा. एमएलए महिला कॉलेज में इंटर आर्ट्स की टॉपर विजयलक्ष्मी साहू बनी है. लोहरदगा बीआइडी निवासी विजय साहू और प्रियंका देवी की बेटी विजय लक्ष्मी ने 382 अंक हासिल किए हैं. विजयलक्ष्मी आइएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. सुमीना तिर्की 381 अंक के साथ कॉलेज की सेकंड टॉपर बनी है. कश्मीरा फलक 369 अंक के साथ कॉलेज में तीसरे, आलिया अलीम 362 अंक के साथ चौथे और ममता कुमारी 359 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही हैं. प्रिंसिपल स्नेह कुमार ने बताया कि कॉलेज का रिजल्ट 96.73 प्रतिशत रहा है. 240 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 412 द्वितीय श्रेणी और नौ छात्राएं तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की हैं.कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सफल छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola