वनवासी कल्याण केंद्र की नगर समिति गठित, राजेश कुमार महतो बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र की नई नगर समिति का गठन हुआ। राजेश कुमार महतो को अध्यक्ष और सुनील अग्रवाल को सचिव चुना गया। समाज सेवा को मिलेगी नई गति।

विज्ञापन

लोहरदगा: वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांतीय महामंत्री धनंजय कुमार सिंह की उपस्थिति में लोहरदगा वनवासी कल्याण केंद्र नगर समिति का गठन किया गया. समिति का उद्देश्य नगर क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाना और समाज के बीच सेवा कार्यों को गति देना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गठन के दौरान सर्वसम्मति से राजेश कुमार महतो को नगर समिति का अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को सचिव, सत्यकेतु सोनी को कोषाध्यक्ष तथा अरुण राम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में सक्रियता से कार्य करने और सेवा गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola