बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

Updated:
विज्ञापन
बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

विज्ञापन

किस्को़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ओड़िया, डॉ निकिता बोदरा, डॉ मृणालिनी एक्का, डॉ पवन कुमार प्रजापति, बीपीएम चंद्र-किशोर मानकी, एएनएम सीता कुमारी ने संयुक्त रूप से अभियान का उद्घाटन किया. अभियान की शुरुआत के पहले दिन दो टीका लगाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि यह टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है. अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गयी, ताकि भविष्य में उन्हें इस जानलेवा बीमारी के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने एचपीवी संक्रमण, उसके दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि समय पर लगाया गया टीका न केवल संक्रमण से बचाता है, बल्कि कैंसर के जोखिम से भी बचाता है. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले दो बालिकाओं का टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की गयी. बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को अंतर्गत किस्को और पेशरार प्रखंड में 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच के 811 बालिकाओं को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य निर्धारित है. इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola