रामपुर हिंदू सम्मेलन में दिखा श्रद्धा और संस्कृति का अनूठा संगम

Updated:
विज्ञापन

रामपुर हिंदू सम्मेलन में दिखा श्रद्धा और संस्कृति का अनूठा संगम

विज्ञापन

लोहरदगा़ नवयुवक संघ रामपुर के तत्वावधान में शनिवार को प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में रामपुर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भव्य कलश यात्रा और जलाभिषेक : समारोह का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा निकाली गयी भव्य कलश यात्रा से हुआ. सनातन धर्म के जयकारों के साथ यह यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर सरना स्थल झकरा, काली माता मंदिर और बजरंगबली मंदिर होते हुए वापस गोपेश्वर रामपुरेश्वर मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. नागपुरी में हनुमान चालीसा का पाठ : सम्मेलन का मुख्य आकर्षण सादरी (नागपुरी) भाषा में हनुमान चालीसा और रामचरितमानस का सामूहिक गान रहा. जिला संघ चालक श्यामसुंदर उरांव के नेतृत्व में हुए इस पाठ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके पश्चात पाहन-पुजारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जिला कार्यवाह देवेंद्र मंडल ने हिंदू एकता और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं, गायत्री शक्तिपीठ की प्रतिमा देवी ने महिलाओं को संस्कारों के प्रति जागरूक किया. समरसता का संदेश : सम्मेलन में हिन्दवा: सोदरा: सर्वे न हिंदू पतितो भवेत”””” (सभी हिंदू सहोदर भाई हैं, कोई हिंदू पतित नहीं है) के मंत्र के साथ समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया. जिला संघ चालक श्याम सुंदर उरांव ने कहा कि हिंदू संस्कृति की रक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य है. मौके पर जिला प्रचारक दीपक कुमार, नवयुवक समिति रामपुर के अमित सिंह, सुजीत सिंह, अरविंद, अरुण, विकास, आशीष, अर्जुन, लोकेश, सुनील, शुभम, ऋतु, आकाश, भावेश, उपेंद्र, लालमोहन, बबलू, प्रवीण, रोहित, प्रियांशु, ललन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola