प्रेम व सौहार्द्र के साथ त्योहार मनायें: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करती बीडीओ . | Prabhat Khabar Network

भंडरा थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ और थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

विज्ञापन

भंडरा. आगामी ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ प्रतिमा कुमारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने की. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि भंडरा हमेशा से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है. सभी समुदाय आपसी तालमेल, प्रेम और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनायें. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है. बैठक में मुख्य रूप से राजकिशोर साहू, शशिकांत उरांव, उमेश प्रजापति, राजू साहू, मुमताज अंसारी, सोहैल अमीन, रामकिशोर ठाकुर, रमेश कुमार , कुलदीप उरांव, मनोज साहू, मोख्तार अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola