खेलो झारखंड में एकलव्य मॉडल विद्यालय खरकी का दबदबा

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक शिक्षिका के साथ खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल विद्यालय खरकी ने कबड्डी और खो-खो में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

किस्को. खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय किस्को के खेल मैदान में हुई. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. खो-खो बालक वर्ग में एकलव्य मॉडल विद्यालय खरकी, किस्को की टीम प्रथम, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय किस्को द्वितीय और राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसपीढ़ी तृतीय स्थान पर रही. बालिका वर्ग में एकलव्य मॉडल विद्यालय खरकी प्रथम, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूंसाड द्वितीय और राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसपीढ़ी तृतीय स्थान पर रहा. कबड्डी बालक वर्ग में एकलव्य मॉडल विद्यालय खरकी प्रथम, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय किस्को द्वितीय और राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसपीढ़ी तृतीय रहा. बालिका वर्ग में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय किस्को प्रथम, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसपीढ़ी द्वितीय और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोचा तृतीय रहा. प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षिका खुशबू कुमारी, बिनोद राम, सुकरा उरांव, राष्ट्रीय खिलाड़ी दिलनवाज अंसारी, डीटीएस एकेडमी के इरफान अंसारी और तबारक हुसैन अंसारी का योगदान रहा. आयोजकों ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है. इसकी नयी तिथि बाद में घोषित की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola