प्रश्नमंच प्रतियोगिता के तरुण वर्ग में मनोहर लाल अग्रवाल विद्यालय ओवरऑल चैंपियनशिप
बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल विद्यालय ने तरुण वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
लोहरदगा. शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करते हुए तरुण वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. विज्ञान प्रश्नमंच में दिव्या कुमारी, कोमल सिंह और रिषिका रानी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वैदिक गणित प्रश्नमंच में विक्रम कुमार साहु, राजीव कुमार मेहता और हिमांशु कुमार साहु की टीम प्रथम रही.
आपके शहर में
प्रश्नमंच में टीम ने हासिल किया द्वितीय स्थान
संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में दीपिका कुमारी, श्रेयांशी राज और अपराजिता गर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया. त्वरित भाषण प्रतियोगिता में स्मृति महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के लिए किया गया है. प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ज्ञान, आत्मविश्वास और क्षमता का विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की अपील की. विद्यालय के आचार्य एवं दीदीजी ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए