एसआइआर के तहत जनसुनवाई में मतदाता सूची की त्रुटियां हुईं दूर

Updated:
विज्ञापन

कैरो प्रखंड में एसआइआर-2026 के तहत विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय कैरो और पंचायत भवन गुड़ी में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिविर में अंचल अधिकारी कुमारी शिला उरांव और प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य के समक्ष एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने उपस्थित मतदाताओं के दस्तावेजों की गहन जांच की और मतदाता सूची में मिली त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी की. अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपने नाम और अन्य विवरणों में सुधार करा लें. इससे आगामी चुनाव में मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. मौके पर मुखिया बीरेंद्र महली, चंद्रमणि उरांव, पंचायत सचिव आनंद सिंह, अधीश खाखा, किशोर उरांव, विनय उरांव, समीर उरांव, पवन कुमार, बीएलओ रुबीना खातून, सुनीता देवी, सुचित्रा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola