केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने समाजसेवी संजय सर्राफ को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने समाजसेवी संजय सर्राफ को किया सम्मानित

विज्ञापन

लोहरदगा़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया. इसी कड़ी में रांची के कांके रोड स्थित भुवालका हाउस में आयोजित समारोह में समाजसेवी व व्यवसायी संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र, शॉल, स्मृति-चिह्न और विशेष पुस्तिका भेंट की. संजय सेठ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित करना गौरव की बात है. सम्मानित संजय सर्राफ पिछले दो दशकों से झारखंड में सामाजिक, धार्मिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय हैं और वर्तमान में कई संस्थाओं से जुड़कर जनसेवा कर रहे हैं. समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया. इस मौके पर पूर्व सांसद अजय मारू, पार्षद नकुल तिर्की, भगवती भुवालका, मुकेश काबरा, कैलाश सिंघानिया, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रविंद्र मोदी, जयंत शाहदेव, पुष्पा भुवालका, आदित्य भुवालका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

भंडरा. अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को सीओ दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ और सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक हुई़ इस दौरान डोर-टू-डोर सर्वे में लापरवाही और धीमी प्रगति पर सीओ ने बीएलओ को फटकार लगायी. उन्होंने 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने तथा मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिये. सीओ ने प्रखंड में मतदाता सूची में पांच % बढ़ोतरी का लक्ष्य तय करते हुए 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने को कहा. उन्होंने बताया कि एसआइआर कार्यक्रम के तहत लोहरदगा जिले में 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. बीएलओ गरुड़ और बीएलओ ऐप के माध्यम से रियल टाइम डाटा अपलोड कर रहे हैं. सुपरवाइजरों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट अंचल कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola