लोहरदगा के भरनो में मोबाइल लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे देते थे घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2022 1:05 PM
भरनो पुलिस ने मोबाइल लूटकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने दी.
भरनो. भरनो पुलिस ने मोबाइल लूटकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने दी. उन्होंने बताया कि गत चार जनवरी को कमलपुर गांव निवासी सोमेश्वर उरांव रात 10 बजे अपनी बाइक पर अपने घर कमलपुर जाने के क्रम में भरनो में उसका पेट्रोल खत्म हो गया. तभी पीछे से दो युवक बाइक पर पहुंचे और कहा कि चलो हम तुम्हे पेट्रोल दिलायेंगे. ऐसा कह कर वे लोग सोमेश्वर को चट्टी रोड में ले गये.
जहां उसके साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया. ऊक्त दोनों ने उसकी बाइक भी लूटना चाहा था. परंतु पीछे से किसी वाहन की रोशनी के कारण सफल नहीं हो सके. भागने के क्रम में एक आरोपी का मोबाइल गिर गया. जिसे पुलिस ने जब्त किया. इधर सोमेश्वर ने भाग कर थाने में इसकी सूचना दी.
एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर छापामारी की गयी. इस क्रम ने सिसई के रहमत नगर निवासी मंसूर अंसारी व बाबर अंसारी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही उनके पास से लूटी गयी दो मोबाइल जब्त किया गया. छापामारी में इंस्पेक्टर विनोद कुमार, थानेदार आदित्य कुमार चौधरी, एसआइ सत्यम गुप्ता सहित पुलिस जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










