उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व जिला में स्थान प्राप्त करने वाले टॉप-10 भैया-बहन सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व जिला में स्थान प्राप्त करने वाले टॉप-10 भैया-बहन सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व जिला में स्थान प्राप्त करने वाले टॉप-10 भैया-बहन सम्मानित

विज्ञापन

लोहरदगा़ मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई. आचार्या कविता ने अतिथियों का परिचय कराया और नीतू ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी. इस दौरान जिला व कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों (भैया-बहनों) और उनके अभिभावकों को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. विज्ञान और कला संकाय के होनहारों ने बढ़ाया मान : इंटर विज्ञान संकाय में जिला स्तर पर 9वां स्थान पाने वाली कुमारी अंतरा (84.2%), हेमा कुमारी (82.4%), सूरज यादव (80.8%), रितिका साहू (80.2%), अन्नू कुजूर (78.8%), आदित्य कुमार (77.4%), सिमरन कुमारी (77%), चांदनी परवीन (75.2%), नैंसी उरांव (74.8%) एवं प्रियांशु साहू (73.6%) शामिल रहे. वहीं, कला संकाय में जिले में दूसरा स्थान पाने वाले अमित उरांव (90.2%), तीसरा स्थान पाने वाली नुसरत जहां (89.8%), 10वां स्थान पाने वाली अनुराधा कुमारी (86.8%), हिमांशु उरांव (84.2%), अभिजीत टोप्पो (81.8%), आकांशा लकड़ा (81.6%), प्रीतम यादव (81%), रूपरानी कुमारी (80.2%), अमन टोप्पो (80.0%), पूनम उरांव (79.6%), राधिका कुमारी (79.6%) ने कॉलेज का नाम रोशन किया. लगन से प्रयास करें तो राज्य स्तर पर भी आयेंगे प्रथम : शशिधर : समारोह में टॉपरों और अभिभावक करुणा देवी व तनु कुजूर ने अपने अनुभव साझा किये. कॉलेज के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि सही समर्पण से वे राज्य स्तर पर भी प्रथम आ सकते हैं. मौके पर उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, सुरेश चंद्र पांडे, मधुमिता शर्मा, ऋद्धि मिश्रा, सनोज कुमार साहू, रोहित कुमार, शिखा रॉय, आरती भगत सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola