संगठन की मजबूती और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
संगठन की मजबूती और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

संगठन की मजबूती और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन

किस्को़ भारतीय जनता पार्टी किस्को मंडल की बैठक विवेकानंद भवन में मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती और नियमित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. पार्टी के कामकाज को गति देने के लिए हर माह के प्रथम सप्ताह में मंडल की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर : बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि की प्रगति की समीक्षा की गयी. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने में मदद करें. बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया. बिजली और पानी के संकट पर चिंता : भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था और गहराते पेयजल संकट पर गहरी चिंता जतायी. बैठक में बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच प्रखंड के अधिकांश जलमीनार खराब हैं और चापाकल सूख चुके हैं. जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. इसके खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करने की रणनीति बनायी गयी. इस मौके पर प्रभारी मिथुन तमेड़ा, सुरेश बैठा, मुनीलाल भगत, घनश्याम प्रसाद साहू, मदन प्रसाद गुप्ता, हरि नारायण महतो, चिंतामणि सिंह, बलकु तुरी, दुर्गा मुंडा, मनीष हजाम, मोती कुमार साहू, मंगल महतो, मनोज राम, अशोक उरांव, संजय कुजूर, रामदेव उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola