विजयादशमी पर अस्त्र-शस्त्र चालन में दिखा नारी शक्ति का दम

Updated at : 29 Mar 2026 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
विजयादशमी पर अस्त्र-शस्त्र चालन में दिखा नारी शक्ति का दम

विजयादशमी पर अस्त्र-शस्त्र चालन में दिखा नारी शक्ति का दम

विज्ञापन

लोहरदगा़ विजया तिथि के पावन अवसर पर स्थानीय देवी मंदिर प्रांगण में अस्त्र-शस्त्र चालन, बाजा प्रतियोगिता और भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस पारंपरिक उत्सव में काफी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में सराबोर रहा. शस्त्र संचालन में खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब : अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गयी. सीनियर वर्ग में मोटिया संघ बरवाटोली ने प्रथम, रघुनंदन लेन ने द्वितीय और हटिया गार्डन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जूनियर वर्ग में सुनहला संघ विजेता रहा, जबकि मोटिया संघ को दूसरा स्थान मिला. बालिका वर्ग में ””””नारी शक्ति”””” रघुनंदन लेन ने प्रथम, ””””दुर्गा वाहिनी”””” हटिया गार्डन ने द्वितीय और ””””आदि शक्ति”””” मोटिया संघ ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. बाजा प्रतियोगिता में बजरंग दल अमला टोली अव्वल : बाजा प्रतियोगिता में बजरंग दल अमला टोली ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि थाना टोली दूसरे स्थान पर रही. सभी विजेता अखाड़ों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरि शव, मुरकी तोड़ार और रांची की टीम को विशेष पुरस्कार दिये गये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय पंकज, रितेश साहू एवं थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर उपस्थित थे. अन्य अतिथियों में विपुल तामेड़ा, पवन प्रजापति, अजय सोनी, कुमार अभिषेक एवं संगीता कुमारी शामिल थीं. प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रतिन्द्र नाथ राय, अशोक रजक, दिनेश रजक, सोमनाथ दत्ता एवं रितेश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, अनुशासन एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola