सीएम से मुलाकात में तेज हुआ विकास का एजेंडा, धीरज साहू ने रखे ठोस सुझाव

Updated:
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात में तेज हुआ विकास का एजेंडा, धीरज साहू ने रखे ठोस सुझाव

विज्ञापन

लोहरदगा़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड सहित लोहरदगा जिले के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की. इस उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जारी विकास योजनाओं की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान धीरज साहू ने लोहरदगा की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है. उन्होंने विशेष रूप से जर्जर सड़कों की मरम्मत, शिक्षा के स्तर में सुधार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की आवश्यकता पर बल दिया. श्री साहू ने आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाये और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाये ताकि आम जनता के जीवन स्तर में सुधार हो सके. उनके अनुसार, योजनाओं के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन से ही लोहरदगा का कायाकल्प संभव है. राज्य सरकार संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि लोहरदगा जैसे जिलों के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं और जल्द ही कई नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित में जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जायेगी. इस सकारात्मक संवाद को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola