महाविद्यालय के भैया-बहनों ने जिला स्तर पर लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
महाविद्यालय के भैया-बहनों ने जिला स्तर पर लहराया परचम

महाविद्यालय के भैया-बहनों ने जिला स्तर पर लहराया परचम

विज्ञापन

लोहरदगा : मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय के भैया-बहनों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया. महाविद्यालय के सभी भैया-बहनों का इंटर विज्ञान एवं कला का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. इंटर विज्ञान की परीक्षा में टॉप 10 में कुमारी अंतरा 84.2%, हेमा कुमारी 82.4%, सूरज यादव 80.8%, रितिका साहू 80.2%, अन्नू कुजूर 78.8%,आदित्य कुमार 77.4%, सिमरन कुमारी 77%, चांदनी परवीन 75.2%, नैंसी उरांव 74.8%, प्रियांशु साहू 73.6% अंक प्राप्त किया. 12वीं इंटर कला में टॉप 10 में अमित उरांव (90.2%), नुसरत जहां (89.8%), अनुराधा कुमारी (86.8%), हिमांशु उरांव (84.2%), अभिजीत टोप्पो (81.8%), प्रीतम यादव (81%), रूपरानी कुमारी (80.2%), पूनम उरांव (79.6%), राधिका कुमारी (79.6%), अनुज कुमार (79%), आशा प्रशंसा टोप्पो (78.8%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया. इस मौके पर गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, विपिन कुमार दास, नीतू कुमारी ने सभी टॉप 10 भैया-बहनों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाइयां दी. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी आचार्य दीदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी भैया-बहनों को शुभकामना दी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola