आंधी-तूफान में मकान का एजबेस्टस उड़ा
सेन्हा प्रखंड में शुक्रवार दोपहर बेमौसम बारिश, तेज हवा व ओलावृष्टि से दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई
सेन्हा-लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड में शुक्रवार दोपहर बेमौसम बारिश, तेज हवा व ओलावृष्टि से दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई. सबसे अधिक असर किसान दैनिक मजदूर के अलावा छोटे व्यवसाय पर पड़ रहा है. वहीं आंधी तूफान में शुक्रवार को कोराम्बे निवासी देवदत्त तिवारी के पुत्र संतोष तिवारी एवं बिंदेश्वर साहू के पुत्र संजय साहू का नवनिर्मित मकान का एजबेस्टस उड़ गया और दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है. बारिश के कारण बाजार आये किसान व व्यापारी लोग अपने घरों को लौट गये. जिससे दुकानदारी पर नकारात्मक असर पड़ा. छात्रा लापता, पुलिस ने शुरू की खोजबीन कुड़ू लोहरदगा. कुड़ू थाना क्षेत्र के मसुरियाखांड गांव से एक नाबालिग लापता हो गयी है. नाबालिग के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि मसुरियाखांड़ गांव निवासी बहुरन गंझू की पुत्री सोनी कुमारी तीन दिन पहले घर से बगैर कुछ बताये निकल गयी थी. शाम तक सोनी जब घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. दूसरे दिन सुबह से लेकर शाम तक चंदवा व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला इसके बाद गुरुवार को परिजन कुड़ू थाना पहुंचे व थाना प्रभारी अजीत कुमार को पूरी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










