नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र : संदीप कुमार मीना

Updated:
विज्ञापन

नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र : संदीप कुमार मीना

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सोमवार को समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और मिशन वात्सल्य कार्यक्रम की गहन समीक्षा की. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुलें और पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र बिजली कनेक्शन से वंचित न रहे. माॅनसून से पहले जर्जर केंद्रों को करें शिफ्ट : उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जर्जर भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅनसून शुरू होने से पहले नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में को-लोकेट कर शिफ्ट करें. इसके लिए सीडीपीओ और बीइइओ को संयुक्त जांच का जिम्मा सौंपा गया. किराये के भवनों में संचालित केंद्रों के लिए सीओ से समन्वय बनाकर भूमि चिह्नित करने को कहा. डीसी ने केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बच्चों की शारीरिक माप जैसे इंडिकेटर्स की नियमित निगरानी का आदेश दिया. अपार आइडी और कुपोषण पर फोकस : उन्होंने आधार सत्यापित बच्चों की अपार आइडी जनरेट करने और जिनका आधार नहीं बना है, उनके लिए डाक विभाग के सहयोग से शिविर लगाने का निर्देश दिया. एमटीसी केंद्रों में अतिकुपोषित बच्चों की भर्ती और उनके कम्युनिटी ट्रीटमेंट की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा़ पेंशन आवेदनों का त्वरित निष्पादन : सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के दौरान सभी बीडीओ को 20 मई तक पेंशन योजनाओं के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया. डीसी ने स्पष्ट किया कि पेंशन का कोई भी आवेदन लंबित न रहे और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाये. बैठक में आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सहायक निदेशक प्रमोद दास सहित सभी बीडीओ व सीडीपीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola